Thomson 4k Smart TV Review: जानिये कैसा है इंडिया का पहला 40 इंच का 4K स्मार्ट टीवी

Bani Kalra
बनी कालरा, टेक डेस्कBani Kalra
Tue, 23 Apr 2019 01:06 AM IST
Thomson 40 4k Smart TV full detail review
Thomson TV

    करीब 15 साल के लम्बे गैप के बाद थॉमसन ने एक बार फिर भारत में कदम रखा है। इस बार कंपनी ने 2020 तक 6-7 % का मार्किट शेयर हांसिल करने का भी लक्ष्य रखते हुए भारत का पहला 40 इंच का 4K स्मार्ट टीवी पेश किया है। UD9 सीरीज वाले इस टीवी का मॉडल 40TH1000 है। कंपनी को उम्मीद है कि नया स्मार्ट टीवी मार्किट में अच्छी सेल करेगा। ऐसे में हम आपके लिए थॉमसन के इस नए स्मार्टटीवी का रिव्यू लेकर आये हैं, आइये जानते हैं क्या यह वाकई एक पैसा वसूल प्रोडक्ट है?

    Thomson TV
    Thomson TV

    Thomson 40 इंच के 4k Smart TV का डिजाइन कंपनी के दूसरे स्मार्ट टीवी के जैसा है, लेकिन यहां पर इस बार कंपनी ने क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा हैं, इसकी बिल्ट क्वालिटी, फिट और फिनिशिंग काफी बेहतर है।

    डिस्प्ले बहुत ज्यादा बैजेल वाला नहीं है जोकि बेहतर लगता है।

    Thomson TV
    Thomson TV

    थॉमसन ने इस टीवी में Samsung पैनल का इस्मेताल किया है। पैनल टाइप A+ में है। इसका आस्पेक्ट रेशो 16:09 और रेजोलुशन 3840 x 2160 है। यह टीवी 60 Hz रिफ्रेश रेट पर चलता है। भारत में फिलहाल सभी चैनल्स 60 Hz पर ही आते हैं। हमने कई LED और स्मार्ट टीवी को टेस्ट किया है जिनका रिफ्रेश रेट 60 Hz था उन सभी में पिक्चर क्वालिटी तो बढ़िया होती थी लेकिन कम रिफ्रेश रेट की वजह से पिक्चर फ्लिकर करती थी जिससे टीवी देखने का सारा मजा ही खराब हो जाता था, लेकिन थॉमसन ने इस टीवी में हमें इस तरह की कोई शिकायत देखने को नहीं मिली 2-3 फुट की दूरी से भी टीवी देखने पर कोई समस्या नहीं हुई। इसमें ब्लर-फ्री पिक्चर क्वालिटी मिलती है। व्यू एंगल 178 डिग्री होने की वजह से साइड से भी आप टीवी देख सकते हैं। डिस्प्ले के कलर्स अच्छे है 40 इंच की कैटगरी में यह इंडिया का पहला 4K स्मार्ट टीवी भी है। इस पर 4k YouTube वीडियोज/मूवी आसानी से चलते हैं, आप पेनड्राइव के जरिये भी 4K विडियो देख सकते हैं और बिलकुल भी दिक्कत नहीं होती। इस टीवी में 4K विडियो देखने का अनुभव वाकई बेहतरीन रहा और यह भारत में मौजूदा महंगे स्मार्ट टीवी को जबरदस्त टक्कर देता है। जबकि फुल HD विडियो देखने में भी काफी मज़ा आया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें