जरूरी बात: बंद होंगे ऐसे UPI अकाउंट, सिम कार्ड के लिए होगा डिजिटल KYC, एक जनवरी से होंगे ये चार बड़े बदलाव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Dec 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
These UPI IDs to become inactive and 3 other online changes coming into effect starting January 1 know in hind
changes from 1st january 2024 - फोटो : अमर उजाला

    साल 2023 खत्म हो गया है। सोमवार से नए साल 2024 की शुरुआत हो रही है। साल बदलने के साथ ही कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं जिनमें इनएक्टिव यूपीआई अकाउंट को बंद करने, नए सिम के लिए डिजिटल केवाईसी आदि शामिल हैं। इन बदलावों को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं...

    यूपीआई
    यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

    इनएक्टिव UPI अकाउंट होंगे बंद

    एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।

    Sim Card
    Sim Card - फोटो : iStock

    सिम कार्ड के लिए डिजिटल KYC

    1 जनवरी 2024 से नए सिम कार्ड के लिए अब डिजिटल केवाईसी कराए जाएंगे यानी पेपरलेस केवाईसी होगा। इसके अलावा सिम वेंडर का पुलिस वेरिफिकेशन होगा उसके बाद ही वे सिम कार्ड बेच सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें