इन 20 स्मार्टफोन में मिलने वाला है एंड्रॉयड O का अपडेट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Jun 2017 01:16 PM IST
These smartphones expected to receive Android O update, Including nokia 3, nokia 5, nokia 6
Android O

    गूगल ने अपने वार्षिक कॉन्फ्रेंस I/O 2017 में हाल ही में एंड्रॉयड के नए वर्जन एंड्रॉयड O की अधिकारिक घोषणा की और उसके साथ ही एंड्रॉयड ओ का बीटा वर्जन डाउनलोड के लिए रिलीज कर दिया गया। इससे पहले मार्च में एंड्रॉयड ओ का डेवलपर प्रीव्यू रिलीज हुआ था। अब एंड्रॉयड ओ जल्द ही आधिकारिक तौर पर रिलीज होने वाला है। ऐसे में आइए देखते हैं कि एंड्रॉयड ओ का अपडेट कौन-कौन से स्मार्टफोन में मिल सकता है।

    samsung galaxy s8 vs oneplus 3t
    samsung galaxy s8 vs oneplus 3t

    वनपल्स 3

    एंड्रॉयड ओ अपडेट मिलने वाले फोन की लिस्ट में वनपल्स 3 का नाम पहला है। इस फोन में एंड्रॉयड ओ 8.0 मिल सकता है। इस फोन की कीमत 26,999 रुपये है। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, 2.15GHz क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    वनपल्स 3टी मिडनाइट ब्लैक
    वनपल्स 3टी मिडनाइट ब्लैक - फोटो : Android Authority

    वनपल्स 3टी

    वनप्लस 3टी में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 3,400 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 5.5 इंच की ऑप्टिक एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्सीजन बेस्ड एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो, ग्राफिक्स केलिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस दिया गया है। फोन की कीमत 29,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें