आपके फोन में भी मौजूद है यह एप, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 10 Nov 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
These Ai Type Key Board App Steal Your All Your Money From Bank Know About It
smartphone virus

    पिछले कुछ समय से साइबर अटैक की घटनाओं में इजाफा हुआ है। साथ ही एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म से कई मेलवेयर (वायरस) वाले एप्स को भी हटाया गया हैं। वहीं, हैकर्स इन एप्लिकेशन के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साथ ही उनका निजी डाटा लीक या चोरी करते हैं। इसके अलावा यूजर्स की जानकारी के बिना उनके अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए जाते हैं। इस कड़ी में एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक एप से लोगों को चूना लगाया जा रहा हैं।

    Virus
    Virus - फोटो : सांकेतिक

    इस एप से लोगों को हैं खतरा

    अपस्ट्रीम (Upstream) की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकप्रिय की-बोर्ड एप (ai.type) से लोगों को खतरा हैं, क्योंकि इससे हैकर्स उनके बैंक अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। यह एप यूजर्स के डिवाइस में थर्ड पार्टी एप्स को एक्सेस देता है, जो बैकग्राउंड में रन करते रहते हैं। वहीं, लोगों को इसका पता भी नहीं चलता हैं। थर्ड पार्टी एप की नजर यूजर्स के बैंक अकाउंट से लेकर ट्रांस्जैक्शन तक पर बनी रहती है। वहीं, रिसर्चर्स ने दावा किया हैं कि इस की-बोर्ड एप के जरिए करीब 1.4 करोड़ थर्ड पार्टी रिक्वेस्ट ऑपरेट हुई हैं। आपको बता दें कि इन थर्ड पार्टी एप्स को सिक्योर डी प्लेटफॉर्म से ब्लॉक किया गया है।

    virus mobile
    virus mobile

    एक लाख से ज्यादा फोन हुए हैक

    रिपोर्ट की मानें तो इस की-बोर्ड एप से करीब एक लाख फोन प्रभावित हुए हैं। वहीं, सर्च इंजन कंपनी गूगल ने इस एप को जून में ही डिलीट कर दिया था, लेकिन अब भी कुछ यूजर्स इस एप को इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि आपके फोन में भी यह एप डाउनलोड है, तो इसे तुरंत इसको डिलीट कर दें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें