फेसबुक के नए नियम समेत जानें इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Sun, 14 Jan 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Technology News This Week From 8 To 14 January 2017
Facebook

    आपकी नजरों से नहीं बचेगी दोस्त की कोई भी पोस्ट, फेसबुक ने बदला ये फीचर

    Facebook ने गुरुवार को बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद न्यूज फीड में आपको दोस्तों के पोस्ट सबसे पहले दिखेंगे, उसके बाद ही जिन पेज को आपने लाइक किया है, उनकी फीड दिखेगी। फेसबुक के न्यूज फीड के प्रोडक्ट मैनेजर जॉन हेगमन ने बताया कि अब सोशल इंटरेक्शन और रिलेशनशिप को ज्यादा तवज्जो मिलेगी।

    Neutrogena SkinScanner
    Neutrogena SkinScanner

    iPhone से जोड़िए ये छोटी-सी डिवाइस और जानें अपने चेहरे का हर एक राज

    जॉनसन एंड जॉनसन की कंपनी न्यूट्रोजिना (Neutrogena) ने CES 2018 में स्किन स्कैनिंग ऐप भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्किनस्कैनर नाम से एक गैजेट लॉन्च किया है जिसे स्मार्टफोन के टॉप पर अटैच किया जा सकेगा। फोन में इस लगाने के बाद इस स्किन पर टच करना होगा। उसके बाद इसमें लगा सेंसर आपकी स्किन के बारे में बताएगा।

    Acer Swift 7
    Acer Swift 7

    CES 2018: Acer ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप Swift 7

    लॉस वेगास में चल रहे CES 2018 में Acer  ने दुनिया का सबसे पतला लॉन्च Acer Swift 7 किया है। एसर स्विफ्ट 7, 8.98mm पतला है। इसमें इंटेल का कोर आई7 प्रोसेसर और इंटेल XMM 4G LTE का सपोर्ट है। इस लैपटॉप की पूरी बॉडी एल्यूमिनियम की है और इसमें 14 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले है। वहीं कंपनी ने इसकी टच डिस्प्ले और टचपैड पर कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है। इसके अलावा इसमें ईसिम सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें