यह कंपनी ला रही है iPhoneX जैसा स्मार्टफोन, फोटो लीक

Xiaomi ही एक ऐसी कंपनी है जो लगातार एप्पल के आईफोन के डिजाइन की कॉपी कर रही है। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स लीक हुई हैं जिनमें दावा किया जा रहा है शाओमी एप्पल के iPhone X जैसा ही एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।
कंपनी ने इस फोन का नाम Mi Mix 2s रखा है जो कि Mi Mix 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की लीक फोटो को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि फोन में बेजल बेहद ही कम होगा। Mi Mix 2s की फोटो चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर लीक हुई है। इस फोन के साथ शाओमी सैमसंग गैलेक्सी एस8, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और Iphone X से सीधे तौर पर भीड़ना चाहती है।
ये भी पढ़ेंः सिर्फ 6,490 रुपये में खरीदें यह 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन
इस फोटो से यह भी पता चल रहा है कि कंपनी Mi Mix 2s में फ्रंट कैमरे की जगह बदलने वाली है, क्योंकि एमआई मिक्स 2 में फ्रंट कैमरा नीचे की ओर है। इस बार कंपनी फोन के ऊपर दिखने वाले सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा दे सकती है।