iPhone X की बिक्री समेत जानें इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की बड़ी खबरें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 05 Nov 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Technology News This Week From 29 October to 5 November 2017
Nokia 2

    4100mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nokia 2

    नोकिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड फोन नोेकिया 2 भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन की ग्लोबल प्राइस 99 डॉलर है। भारत में इसकी कीमत 7,500 रुपये हो सकती है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें 4100mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा दो दिन के बैकअप का है।

    Oppo F5
    Oppo F5

    20MP का फ्रंट कैमरे के साथ Oppo F5 भारत में हुआ लॉन्च

    ओप्पो ने भारत में अपना नया फोन ओप्पो एफ5 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें ब्यूटी रिकॉग्निशन के साथ दिया गया 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Oppo F5 भारत में 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरियंट में लॉन्च हुआ है। इसके 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम की कीमत 24,990 है।

    Xiaomi Redmi Y1
    Xiaomi Redmi Y1

    शाओमी ने भारत में लॉन्च किए RedMi Y1 और RedMi Y Lite

    Xiaomi ने भारत में नई सीरीज Y के दो नए स्मार्टफोन RedMi Y1 और RedMi Y Lite लॉन्च किए हैं। रेडमी वाय 1 में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में स्मार्ट फोटो एडिटर है जिसकी मदद से आप किसी भी फोटो को आसानी से फोटोशॉप जैसा एडिट कर सकते हैं। Xiaomi Redmi Y1 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है, वहीं Redmi Y1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें