iPhone 8, 8 Plus की बुकिंग सहित जानें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

iPhone 8, 8 Plus की बुकिंग शुरू, जियो दे रहा है 10,000 रु. का कैशबैक
एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-बुकिंग 22 सितंबर से भारत में शुरू हो गई है। इसी बीच रिलायंस जियो ने एप्पल के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है जिसके तहत आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस पर 10 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा और 1 साल के बाद 70 फीसदी का बायबैक ऑफर मिल रहा है।

हुवावे ने 4 कैमरे के साथ लॉन्च किया मायमैंग 6
हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन मायमैंग 6 को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 4 कैमरे दिए गैं जिनमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे शामिल हैं। इस फोन की कीमत 2,399 चीनी युआन यानी करीब 23,500 रुपये है। चीन में इस फोन की बिक्री 30 सितंबर से शुरू होगी।

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सेल्फी 3
माइक्रोमैक्स सेल्फी लवर्स के लिए नया स्मार्टफोन सेल्फी 3 लॉन्च किया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बिक्री देश भर के रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। इसमें 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले,3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और कीमत 11,999 रुपये है।