रिलायंस ने लॉन्च किया सस्ता 4जी जियो फोन, ये हैं इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

रिलायंस ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता 4जी फीचर फोन
रिलायंस ने दुनिया का सबसे सस्ता 4जी फीचर फोन लॉन्च किया है। कंपनी यह फोन फ्री में दे रही है, हालांकि सिक्योरिटी के तौर पर 3 साल के लिए 1,500 रुपये जमा करने होंगे जिन्हें 3 साल फोन को वापस करके लिया जा सकता है। जियो फोन में 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले, सिंगल सिम सपोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, टॉर्च लाइट, FM रेडियो, पैनिक बटन और 22 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन के साथ 153 रुपये का ऑफर पेश किया गया है जिसके तहत ग्राहकों को एक महीने तक अनलिमिटेड डाटा, कॉलिंग और मैसेज मिलेंगे।

23 अगस्त को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8
सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 के लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, 23 अगस्त को लॉन्च होगा। फोन की लॉन्चिंग न्यूयॉर्क में अनपैक्ड ‘Unpacked’ नाम की एक इवेंट में होगी। फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने ट्विटर पर Do bigger things स्लोगन भी शेयर किया है।

शाओमी Mi Max 2 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 5300mAh की बैटरी
शाओमी एमआई मैक्स 2 भारत में लॉन्च हो गया है। एमआई मैक्स 2 में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 2GHz का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर वाला PDAF कैमरा, कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का, 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ac, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5300 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की तरफ से 100 जीबी 4जी डाटा 309 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर मिलेगा।