23 अगस्त को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, कंपनी ने जारी किया टीजर
विज्ञापन

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 को लेकर अभी तक चल रहे तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए फोन के लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, 23 अगस्त को लॉन्च होगा। फोन की लॉन्चिंग न्यूयॉर्क में अनपैक्ड ‘Unpacked’ नाम की एक इवेंट में होगी। फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने ट्विटर पर Do bigger things स्लोगन भी शेयर किया है।
सैमसंग का अबतक का सबसे महंगा फोन हो सकता है गैलेक्सी नोट 8

इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले होगी और गैलेक्सी एस8 के मुकाबले बेहद ही कम बेजल (बॉर्डर) होगा। गैलेक्सी नोट 8 में 6.2 इंच की डिस्प्ले, डुअल कैमरा, 3300 mAh की बैटरी, खुद का Exynos 8895 प्रोसेसर और 6 GB रैम होगा।
विज्ञापन
फोन में डुअल कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। बताया जा रहा है गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का अबतक का सबसे महंगा फोन होगा। इसकी कीमत $1,000 यानी करीब 72,000 रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन