BSNL ने लॉन्च किया सस्ता 4G फोन, 97 रु. में सबकुछ अनलिमिटेड

जियो और एयरटेल की राह पर चलते हुए BSNL ने भी आखिरकार 4जी मोबाइल लॉन्च कर ही दिया है। कंपनी ने माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर 4जी फीचर Bharat 1 फोन पेश किया है। इस फोन के साथ बीएसएनएल ने 97 रुपये का मासिक प्लान भी पेश किया है जिसके तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा भी मिलेगा।
Bharat 1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस Bharat 1 फोन के खासियत की बात करें तो इसमें जियो फोन की तरह ही 2.4 इंच की डिस्प्ले, 512 एमबी रैम और 4GB स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 22 भाषाओं का सपोर्ट, 2000mAh की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट है। हालांकि फोन बीएसएनएल के सिम के साथ मिलेगा लेकिन आप चाहें तो इसे बदल सकते हैं।
फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में VGA कैमरा है। इसके अलावा कंपनी के दावे के मुताबिक इस फीचर फोन पर 100 टीवी चैनल लाइव देखे जा सकते हैं। वहीं फोन में BHIM UPI पेमेंट ऐप प्री-लोडेड मिलेगा। यह फोन 20 अक्टूबर से बाजार में मिलने लगेगा। फोन की कीमत 2,200 रुपये है।