यह डिवाइस बिना इंटरनेट बातचीत को अनुवाद करके दूसरी भाषा में सुना सकती है

अगर आप भी किसी ऐसी डिवाइस की तलाश में हैं जो आपकी भाषा में रिलय टाइम अनुवाद कर सके तो आपके लिए एक डिवाइस आ गई है।
यह डिवाइस 80 देशों की भाषा को रियल टाइम में ट्रांसलेट करके सुना सकती है। जैसे- आप किसी दूसरे देश में गए हैं और सामने वाला इंसान अपनी भाषा में आपसे बात कर रहा है लेकिन आपको उसकी बात समझ में नहीं आ रही है तो यह डिवाइस उसकी बात को आपकी भाषा में अनुवाद करके सुना सकती है। वह भी रियल टाइम में और बिना इंटरनेट कनेक्शन के।
ये भी पढ़ेंः Youtube पर देखते हैं वीडियो तो जान लें ये 10 ट्रिक, छूना नहीं पड़ेगा माउस
इस खास डिवाइस को चीन की Baidu नाम की कंपनी ने तैयार किया है। हालांकि कंपनी ने बाजार में इसकी उपलब्धता और कीमत की अभी जानकारी नहीं दी है। वहीं कंपनी इस डिवाइस का कोई नाम भी नहीं बताया है। इसके अलावा खबर है कि कंपनी इस डिवाइस में वाई-फाई हॉट्सपॉट की सुविधा भी देने वाली है। यह डिवाइस देखने में डोंगल जैसी है।
बता दें कि Baidu चीन की एक वेब सर्च कंपनी है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह डिवाइस लोगों की बातचीत का आसानी से अनुवाद कर सकती है और दूसरी भाषा में सुना सकती है। यह डिवाइस अगले साल जापान में लॉन्च हो सकती है।