अंग्रेजी नहीं आती? विदेश में काम आएगी ये खास टीशर्ट

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Thu, 21 Apr 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
T-shirt that can speak in any language
टीशर्ट समझे दिल की जुबां - फोटो : edition.cnn.com

    अंजानी जगह पर सैर-सपाटा करने का मन हो, लेकिन वहां बोली जाने वाली भाषा के ख्याल से मन मसोस कर रह जाए तो क्या करें? नो टेंशन, आपकी ये टेंशन सिर्फ एक टीशर्ट दूर कर सकती है। ये टीशर्ट आपके दिल की हर ख्वाहिश को बयां कर सकती है। कोई बात नहीं आपको अंग्रेजी नहीं आती, या फ्रेंच नहीं आती, जर्मन हो या स्पेनिश, दुनिया की कोई भी भाषा हो, ये टीशर्ट बदन पर डालिए और बेफिक्र धुमक्कड़ी का मजा लीजिए।

    कहीं भी सैर-सपाटे का लुत्फ लेना हो तो ये टीशर्ट काम आएगी
    कहीं भी सैर-सपाटे का लुत्फ लेना हो तो ये टीशर्ट काम आएगी - फोटो : edition.cnn.com

    अंजानी जगहों पर अक्सर वहां का खान-पान, शॉपिंग, को लेकर दिक्कत आती है। और फिर आज की तेज-तर्रार जिंदगी इतना वक्त भी नहीं देती कि ढेर सारी भाषाओं में को सीख लिया जाए। ऐसे में दुनिया के किसी भी कोने में ये टीशर्ट आपके बात रखने के लिए काफी है। इससे सैर-सपाटे की लुत्फ दो हो जाएगा।

    ये है आइकॉनस्पीक टीशर्ट
    ये है आइकॉनस्पीक टीशर्ट - फोटो : edition.cnn.com

    सीएनएन की खबर के मुताबिक आइकॉनस्पीक नामक कंपनी ने इसी नाम से टीशर्ट तैयार की गई है। इस टीशर्ट पर ढेर सारे सिंबल बनाए गए हैं। इनमें जरूरत की चीजों के सारे सिंबल शामिल हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें