Sony के तीन एक्सपीरिया स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Jul 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Sony Xperia XZs, Xperia L2, Xperia R1 get price cut in India
Sony Xperia XZs

    सोनी ने भारत में अपने एक्सपीरिया सीरीज के तीन स्मार्टफोन की कीमतों में 5,000 रुपये तक की कटौती कर दी है। जिन फोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें सोनी एक्सपीरिया एक्सजेडेस, एक्सपीरिया एल2 और एक्सपीरिया आर1 शामिल हैं। कटौती के बाद एक्सपीरिया एक्सजेडेस की कीमत अब 29,990 रुपये, एक्सपीरिया एल2 की कीमत 14,990 रुपये और एक्सपीरिया आर1 की कीमत 9,990 रुपये हो गई है। सभी फोन को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, सोनी स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीदे जा सकते हैं।

    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेडएस
    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेडएस - फोटो : AnandTech

    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेडएस की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा दिया है। साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। स्मार्टफोन 5.2 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ आता है। जिसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर लगा है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर काम करता है। फोन में 4 जीबी का रैम लगा है। कंपनी ने फोन को 32जीबी और 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। फोन की स्टोरेज कैपेसिटी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन के पावर की बात करें तो इसमें 2900 एमएएच की बैटरी लगी है।

    Sony Xperia L2
    Sony Xperia L2

    सोनी एक्सपीरिया एल2 की स्पेसिफिकेशन

    Xperia L2 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 3300mAh की बैटरी है। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में मीडियाटेक का क्वॉडकोर MT6737T प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं फ्रंट में 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.4 है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, NFC, GPS/A-GPS, यूएसबी Type-C और FM रेडियो है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें