वनप्लस 6 के मिडनाइट ब्लैक के 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरियंट की पहली सेल आज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Jul 2018 12:46 PM IST
OnePlus 6 Midnight Black 8GB RAM, 256GB Storage Variant first time Goes to Sale in India
OnePlus 6

    वनप्लस ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 6 पेश किया है। अब कंपनी ने इस फोन का एक और नया वेरियंट मिड नाइट ब्लैक को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है जिसकी आज यानि 10 जुलाई को पहली सेल है। फोन की बिक्री आज रात 10 बजे से अमेजॉन से होगी। बता दें कि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज वाला मिरर ब्लैक एडिशन, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन और वनप्लस 6 रेड एडिशन भी बाजार में पहले से मौजूद हैं।

    वनप्लस 6 के रेड एडिशन की बिक्री 16 जुलाई से होगी। कंपनी ने इससे पहले वनप्लस 6 के मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन में भी 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दिया था लेकिन वह कुछ ही दिन बाद आउट ऑफ स्टॉक हो गया। वनप्लस 6 का मिडनाइट ब्लैक 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरियंट भारत में 43,999 रुपये में मिलेगा।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा, हालांकि कुछ दिनों बाद यूजर्स को एंड्रॉयड पी का बीटा वर्जन मिल जाएगा। OnePlus 6 को पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    फोन में 3300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि आधे घंटे की चार्जिंग में यह फोन दिनभर का बैकअप देगा। फोन में हेडफोन जैक भी दिया गया है। OnePlus 6 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है।

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें