स्मार्टफोन से आपको हैं इतने नुकसान और आप हैं कि ध्यान ही नहीं देते

स्मार्टफोन आज हमारी जिन्दगी का हिस्सा हो चुके हैं। एक पल भी इसके बिना हमें चैन नहीं मिलती लेकिन क्या आप वाकई जानते हैं कि स्मार्टफोन आपको किस तरह अपनी आगोश में लेेते जा रहा है? आज हम स्मार्टफोन के जिन नुकसान के बार में आपको बताने जा रहे हैं उनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे और सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे।

ध्यान भटकाने मे नंबर 1
आप में से कई लोगों के साथ ऐसा हुआ होगा कि आप किसी गंभीर बात पर कई लोगों के साथ चर्चा कर रहे हैं और आपका फोन अचानक से बज उठता है। ऐसे में आपका ध्यान बात से हटकर फोन पर चला जाता है। ऐसे में ध्यान भटकाने में स्मार्टफोन का कोई जवाब नहीं है।

मान लीजिए की आप ड्राइविंग कर रहे हैं या आप किसी में बैठे हैं और ड्राइविंग के दौरान अचानक फोन बजता है। ऐसे में बहुत ही कम लोग होते हैं जो फोन को इग्नोर करते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो सबसे ज्यादा सड़क हदासे स्मार्टफोन की ववजह से ही होते हैं।