Smartphone Tips and Tricks: गलती से फोन में डिलीट हो गई है फोटो, तो इस तरह आसानी से कर सकते हैं रिकवर

How to Recover Deleted Photos From Mobile:
आज के इस डिजिटल युग में हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। अक्सर हम जब भी किसी खास जगह या कार्यक्रम में जाते हैं। उस दौरान उस खास लम्हें की तस्वीर हम अपने फोन में कैद कर लेते हैं। वहीं कई बार हमारी किसी गलती के कारण स्मार्टफोन में कैद ये तस्वीरें डिलीट हो जाती हैं। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और उस तस्वीर को फोन में दोबारा रिकवर करने के लिए तमाम विकल्पों की खोज करते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी डिलीट हुई फोटो को रिकवर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

अगर आप अपने फोन से डिलीट हो चुकी फोटो को दोबारा रिकवर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप डिस्क रिकवरी टूल की मदद ले सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर आपको कई डिस्क रिकवरी टूल्स आसानी से मिल जाएंगे।

इन टूल्स को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करने के बाद आप गलती से डिलीट हुई तस्वीरों को आसानी से रिकवर कर सकते हैं। हालांकि, डिस्क रिकवरी टूल को डाउनलोड करने के बाद उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें।