How to Deactivate Instagram Account: बड़ा आसान है इंस्टाग्राम अकाउंट को डिएक्टिवेट करना, जानें क्या है प्रोसेस

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 17 Jun 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
How to Deactivate Instagram Account Check Step by Step Process of Instagram Account Delete Kaise Kare in Hindi
How to Deactivate Instagram Account - फोटो : istock

    How To Deactivate Instagram Account:

    आज हम सभी लोग बड़े पैमाने पर इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहे हैं। इस एप ने मनोरंजन को एक नए ढंग से परिभाषित करने का काम किया है। आज कई लोग छोटी-छोटी रील्स बनाकर इस प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं और उसके माध्यम से अच्छी कमाई कर रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म ने कंटेंट को काफी खूबसूरती से लोगों के समक्ष पेश किया है। इसी वजह से सोशली एक दूसरे के साथ इंटरैक्ट करने के लिए लोग बड़े पैमाने पर इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग अक्सर इंस्टाग्राम का उपयोग करते समय प्राइवेसी या किसी दूसरे कारण से काफी कंसर्न हो जाते हैं। ऐसे में वो अपने अकाउंट को डिलीट करने के विषय में सोचते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

    How to Deactivate Instagram Account
    How to Deactivate Instagram Account - फोटो : Istock

    अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने पीसी में इंस्टाग्राम को ओपन करना है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर लॉगिन करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने प्रोफाइल सेक्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद एडिट प्रोफाइल के विकल्प का चयन करें।

    How to Deactivate Instagram Account
    How to Deactivate Instagram Account - फोटो : istock

    अब आपको नीचे आकर Temporary Disable My Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपसे इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल करने का कारण पूछा जाएगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें