गूगल के मुताबिक Google.com नहीं है सुरक्षित, जानिए क्यों

ऐसा लगता है गूगल अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के बारे में बहुत गंभीर है, इतना कि कंपनी खुद ही Google.com को पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानती है। Reddit के एक उपयोगकर्ता की खोज से पता चलता है कि गूगल का सिक्योरिटी टूल्स सेफ ब्राउजिंग के मुताबिक "Google.com आंशिक रूप से खतरनाक" वेबसाइट है।

सिक्योरिटी टूल्स जो लगातार क्रोम ब्राउजर पर बैकग्राउंड में चलाता है, यूजर्स को सूचित करता है, अगर वे एक असुरक्षित वेबसाइट पर जाते हैं। क्रोम ब्राउजर रनिंग टाइम में सुरक्षा जांच करता है और गूगल सर्च व वेब पेज पर चेतावनी देता है, इसके अलावा सुरक्षित वेबसाइट की जांच करने के लिए गूगल के सेफ ब्राउजिंग टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप गूगल के सिक्योरिटी चेक टूल में Google.com की सुरक्षा की जांच करते है तो मैसेज दिखाई देता है " इस वेबसाइट पर कुछ पेज विजिटर्स के कंप्यूटर पर मैलवेयर के साथ " और "इस साइट पर हैकर्स सॉफ्टवेयर डाउनलोड या आपकी जानकारी चोरी करने की कोशिश हो सकती है, उदाहरण के लिए पासवर्ड, मैसेज या क्रेडिट कार्ड की जानकारी"। यह चेतावनी काफी खतरनाक लगती है, लेकिन इससे पहले कि आप गूगल का इस्तेमाल बंद करें, इसका कारण भी जान लीजिए कि google.com आखिर "असुरक्षित" क्यों है।