RILAGM में रिलायंस ने जियो फोन 2 समेत किए ये 5 बड़े ऐलान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 06 Jul 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
RILAGM : Top big announcement by reliance jio
mukesh ambani

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की गुरुवार को हुई वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए, इनमें जियो फोन 2, जियो गीगाफायबर समेत कई ऐलान शामिल हैं। कंपनी ने इशारा किया है कि वह डीटीएच सेवा भी जल्द शुरू करेगी। तो आइए एक नजर डालते हैं इवेंट के 5 बड़े ऐलान पर।

    jio phone
    jio phone

    जियो फोन को मिलेगा व्हाट्सऐप-

    इवेंट में ईशा और आकाश अंबानी ने बताया कि जियो फोन को जल्द ही दुनिया के तीन बड़े ऐप यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का तोहफा मिलेगा। इवेंट के दौरान जियो ने कहा कि जियो फोन के लिए जल्द ही व्हाट्सऐप ऐप रिलीज किया जाएगा।

    jio phone 2
    jio phone 2

    जियो फोन 2 का ऐलान-

    रिलायंस ने आम सभा में नए जियो फोन का ऐलान किया जिसका नाम जियो फोन 2 दिया गया है। इस फोन में पहले के मुकाबले बड़ा कीपैड और कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे। जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें डुअल सिम, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें