रिलायंस का बड़ा धमाका, सिर्फ 501 रुपये में मिलेगा नया जियो फोन

Ravi Mishra
टेक डेस्क, अमर उजालाRavi Mishra
Thu, 05 Jul 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio launched jio phone 2 at Rs 500, know the offer
jio phone 2

    रिलायंस जियो ने अपनी एजीएम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रिलायंस जियो फोन यूजर्स को जल्द ही नया जियो फोन मिलेगा और इसका नाम जियो फोन 2 होगा। जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये होगी और इसके बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी।

    फोन की बिक्री 15 अगस्त 2018 से होगी और इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इस फोन को खरीदने के लिए किसी फोन या जियो फोन को वापस करने का विकल्प नहीं है। अगर आप पुराने किसी भी फोन को एक्सचेंज करके नया फोन लेना चाहते हैं तो आपको पुराने फोन के साथ 501 रुपये जमा करना होगा। इसके बाद आपको 1,500 रुपये वाला पिछले साल लॉन्च हुआ जियो फोन मिलेगा। नए फोन के लिए आपको 2,999 रुपये देने होंगे।

    विज्ञापन

    जियो ने यह भी कहा कि जियो फोन यूजर्स को जल्द ही दुनिया के तीन बड़े ऐप यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का तोहफा मिलेगा। इवेंट के दौरान जियो ने कहा कि जियो फोन के लिए जल्द ही व्हाट्सऐप ऐप रिलीज किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    इसके अलावा फोन में जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें