अगले हफ्ते रिलायंस लॉन्च करेगी 93 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा
विज्ञापन

टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस कम्युनिकेशंस अपनी 4जी अगले हफ्ते से चुनिंदा सर्किलों में अपने सीडीएमए ग्राहकों को 93 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा उपलब्ध कराएगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "आरकॉम ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी अगले सप्ताह से अपने सीडीएमए ग्राहकों के लिए 4जी डेटा सेवा प्रदान करने के लिए रिलायंस जियो इन्फोकॉम 4जी नेटवर्क का उपयोग करेगी। केवल वे ही लोग जिन्होंने सीडीएमए को अपग्रेड किया है इस सेवा का इस्तेमाल कर पाएंगे"।

आरकॉम के 8 मिलियन यानी 80 लाख सीडीएमए ग्राहकों में से 90 फीसदी से ज्यादा 4जी सर्विस पर अपग्रेड कर चुके हैं। इन आंकड़ों की जानकारी कंपनी ने दूरसंचार विभाग से साझा की है।
विज्ञापन