Reliance Jio यूजर्स को देना होगा मात्र दो महीने के लिए चार्ज, पढ़ें इससे जुड़ी पांच खास बातें

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) गुरुवार से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग पर चार्ज वसूल करेगी। अब जियो यूजर्स को दूसरे टेलीकॉम कंपनी के नंबर पर बात करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। इसके साथ ही जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉल पहले की तरह शुल्क मुक्त रहेगी। वहीं, जियो अपने ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए टॉकटाइम पैक के बदले अतिरिक्त डाटा प्रदान करेगा।

2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि रिलायंस जियो के ग्राहकों को कॉल करने पर चार्ज देना पड़ा हैं। लेकिन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा है कि आउटगोइंग ऑफ-नेट कॉल पर 6 पैसा प्रति मिनट का शुल्क सिर्फ तब तक देना होगा, जब तक TRAI अपने वर्तमान रेगुलेशन के अनुरूप इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेज यानी IUC को खत्म नहीं कर देता है। हम आपको रिलायंस जियो इस फैसले से जुड़ी पांच ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगी...

जियो ने अन्य कंपनियों के नंबर पर कॉल करने पर चार्ज इसलिए लगाया है, क्योंकि रेग्युलेटरी पॉलिसी में बदलाव हुआ है। यूजर्स को एयरटेल और वोडा-आईडिया पर कॉल करने पर चार्ज देना होगा। वहीं, ग्राहकों को इंटरनेट समेत एसएमएस जैसी सुविधाएं पहले की तरह मुफ्त में मिलेंगी।
- भारत में 5G का डेमो करेगी Huawei, सरकार ने दी मंजूरी
- Jio ने दिवाली पर दिया झटका, दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए देने होंगे पैसे, कराना होगा रिचार्ज
- अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर लड़कियों के लिए लॉन्च हुआ पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम 'छा जा'
- BSNL लाया बड़ा ऑफर, इस प्लान के साथ रोज मिल रहा 1.2GB एक्सट्रा डाटा