जियो ने खास लोगों के लिए जारी किए 3 नए प्लान, रोज मिलेगा 5GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 25 Jun 2018 08:53 PM IST
Reliance Jio Launched 3 new plans for JioLink users with 5GB daily data
Reliance Jio

    रिलायंस जियो ने अपने पोस्ट-पेड और प्री-पेड यूजर्स के कई सारे प्लान रिलीज करने के बाद एक बार फिर से मार्केट में तीन नए प्लान उतारे हैं, हालांकि इस बार जियो ने जियोलिंक वाई-फाई हॉट्सपॉट के लिए ये प्लान पेश किए हैं। वैसे आपको बता दें कि जियोलिंक अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है लेकिन कुछ शहरों में इसकी टेस्टिंग हो रही है।

    jiolink
    jiolink

    प्री-व्यू ऑफर के तहत जियोलिंक को 2,500 रुपये में खरीदा जा सकता है लेकिन अगर आप पहले से ही जियोलिंक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए कंपनी ने तीन नए प्लान बाजार में उतारे हैं जिनमें 699, 2,099 और 4,199 रुपये के प्लान शामिल हैं।

    Jio
    Jio

    सबसे पहले 699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें रोज 5 जीबी यानी कुल 140 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा खत्म हो जाने के बाद स्पीड 64Kbps हो जाएगी। इसके अलावा डबल धमाका ऑफर के तहत कुल 16 जीबी डाटा अतिरिक्त भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें