शाओमी एमआई पैड 4 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने रविवार की शाम चीन में आयोजित इवेंट में रेडमी 6 प्रो के साथ नया एमआई पैड 4 भी लॉन्च किया है। शाओमी ने एमआई पैड 4 को वाई-फाई और वाई-फाई+ एलटीई दोनों मॉडल में पेश किया है। शाओमी एमआई पैड 4 में 8 इंच की डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। शाओमी के इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस अनलॉक भी दिया गया है।
शाओमी एमआई पैड 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
कीमत की बात करें तो इसके केवल वाई-फाई और 3GB/32GBGB वेरियंट की कीमत 1,099 चीनी युआन यानी करीब 11,500 रुपये और 4GB/64GB मॉडल की कीमत 1,399 युआन यानी करीब 14,600 रुपये है। वहीं इसके वाई-फाई+ एलटीई के 4GB/64GB की कीमत 1,499 चीनी युआन यानी करीब 15,600 रुपये है। यह टैबलेट ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।
फीचर्स की बात करें तो एमआई पैड 4 में एंड्रॉयड आधारित MIUI 9 है और इसमें 8 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। टैबलेट ेमं क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एचडीआर का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग दी गई है। इसमें 6000 एमएएच की बैटरी है।