जियो गीगा फाइबर को इंटरनेट की स्पीड के मामले में मिली पटखनी, जानें कौन है सबसे आगे

लोगों के बीच हाई स्पीड इंटरनेट स्पीड की मांग को देखते हुए तमाम कंपनियों ने प्रीपेड से लेकर ब्रॉडबैंड तक के प्लान्स उतारे हैं। लेकिन हाल ही में वीडियो स्ट्रीमिंग साइट नेटफिल्क्स ने डाटा जारी किया है, जिसमें रिलायंस जियो गीगा फाइबर की इंटरनेट स्पीड दूसरी कंपनियों की तुलना में बहुत कम रही है।
आपको बता दें कि नेटफिलक्स प्रीमियम वीडियो कंटेंट देने के साथ सभी ब्रॉडबैंड कंपनियों की इंटरनेट स्पीड को मॉनिटर करता है। साथ ही इस डाटा को नेटफिलक्स आईएसपी इंडेक्स के जरिए तैयार किया गया है। वहीं, जियो ने गीगाफाइबर सेवा को सितंबर में पेश किया था। साथ ही कंपनी ने उपभोक्ताओं को इन प्लान्स में सौ एमबीपीएस की स्पीड भी ऑफर की थी। तो आइए जानते हैं नेटफिलक्स की पूरी रिपोर्ट...

अक्टूबर में जियो की स्पीड हुई थी कम
इससे पहले भी रिलायंस जियो गीगाफाइबर की इंटरनेट स्पीड में कमी आई थी। नेटफिलक्स की रिपोर्ट में 7 स्टार डिजिटल इंटरनेट ब्रॉडबैंड कंपनी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही इस कंपनी की औसतन स्पीड 3.74 एमबीपीएस स्पीड रही है।

स्पेक्ट्रा ब्रॉडबैंड कंपनी ने हासिल किया दूसरा स्थान
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेक्ट्रा ब्रॉडबैंड कंपनी ने हाई इंटरनेट स्पीड की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, दिल्ली और कई चुनिंदा शहरों के यूजर्स इस कंपनी की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही कंपनी की स्पीड में बहुत सुधार भी देखने को मिला है।
- रिपोर्ट से हुआ खुलासा, परिवार और रिश्तों को लेकर सबसे ज्यादा किए गए ट्वीट
- अब यूजर तय करेगा उसका ट्वीट रिट्वीट होगा या नहीं, नियम बदल सकता है ट्विटर
- किसी भी वक्त हैक हो सकते हैं ब्लूटूथ गैजेट्स, लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी
- Airtel vs Jio vs Vodafone : इन रिचार्ज प्लान में मिलेगा इतना जीबी डाटा, पढ़ें पूरी लिस्ट