जल्द महंगे होने वाले हैं सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान, पहले करा लें ये शानदार रिचार्ज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Mar 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Prepaid Tariff Hikes soon long validity Plans You Should Get Before from airtel jio and vodafone idea
Prepaid Tariff Hike - फोटो : amarujala

    अगली तिमाही या उसके बाद सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। यदि आप एक प्री-पेड ग्राहक हैं और बढ़ी हुई कीमतों के साथ रिचार्ज कराना नहीं चाहते हैं तो आपको पहले ही रिचार्ज करा लेना चाहिए। यदि आप भी अभी लंबी वैधता वाले रिचार्ज करा लेते हैं तो नई कीमतों के बाद आपको काफी फायदा हो सकता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वोडाफोन आइडिया, जियो और एयरटेल के उन प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी वैधता लंबी है। आइए जानते हैं...

    Jio 2121 plan
    Jio 2121 plan - फोटो : jio

    रिलायंस जियो

    जियो के पास लंबी वैधता वाले दो बेस्ट प्री-पेड प्लान हैं जिनकी कीमतें क्रमश 2,399 रुपये और 2,121 रुपये हैं। इनमें से 2,399 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों की और 2,121 रुपये वाले प्लान की वैधता 336 दिनों की है। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और सभी जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। 2,399 रुपये वाले प्लान में हर रोज 2GB डाटा और 2,121 रुपये वाले प्लान में हर रोज 1.5GB डाटा मिलेगी।

    Airtel 1498
    Airtel 1498 - फोटो : amarujala

    एयरटेल

    Airtel के पास 2,498 रुपये का एक प्लान है जिसकी वैधाता 365 दिनों की है। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। वहीं दूसरा प्लान 1,498 रुपये है जिसकी वैधता भी 365 दिनों की है, लेकिन इसमें सिर्फ 24 जीबी डाटा मिलेगा यानी हर महीने 2 जीबी डाटा मिलेगा। दोनों प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज 100 SMS और Airtel Xstream Premium, Wynk Music जैसे एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें