अपने आप नहीं बढ़ेगी जियो प्राइम की वैलिडिटी, करना होगा यह काम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 04 Apr 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Jio Prime Membership Free for One Year, Here How to get it
JIO

    रिलायंस जियो की ओर से हाल ही में प्राइम मेंबरशिप की वैधता बढ़ा दी गई है। अपने यूजर्स को कंपनी नोटिफिकेशन भेजकर बता भी रही है। कंपनी ने 30 मार्च को ऐलान किया था कि प्राइम मेंबर की वैधता फ्री में 1 साल के लिए बढ़ा दी गई है यानी 31 मार्च 2018 तक फ्री में आप जियो के प्राइम मेंबर बने रहेंगे, लेकिन अगर आपको लगता है कि आपकी प्राइम मेंबरशिप की वैधता अपने आप बढ़ जाएगी तो आप गलत है। इसके लिए आपको माय जियो ऐप में जाकर क्लेम करना होगा।

    माय जियो ऐप में ऐसे करें प्राइम मेंबरशिप के लिए क्लेम

    Jio Prime Membership
    Jio Prime Membership

    अगर आप जियो सिम यूज कर रहे हैं तो आपके पास भी कंपनी की ओर से नोटिफिकेशन आया होगा। मैसेज में साफ-साफ लिखा है कि जियो प्राइम की वैधता बढ़ा दी गई है। इसके प्राप्त करने के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें। तो हम आपको बता दें कि सबसे पहले माय जियो ऐप में जाएं और ऐप में सबसे ऊपर दिख रहे प्राइम के पोस्टर पर क्लिक करें जिस पर Congratulations! Extend Jio Prime free for a year. Here, tap on the Get Now button. लिखा है पर क्लिक करें। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर दिखेगा अब proceed पर क्लिक करें। अब आपको एक बार फिर से क्लिक करना होगा। अगर आपके पास माय जियो ऐप नहीं है तो उसे डाउनलोड करें और प्रोसेस करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें