चीन की 'दादागिरी', Facebook और Whatsapp जैसे एप पर लगा रखा है प्रतिबंध

भारत सरकार ने पिछले सप्ताह ही चीन पर डिजिटल स्ट्राइक की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने भारतीय मीडिया हाउसेज की वेबसाइट्स को बीजिंग में ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, चीन में भारतीय वेबसाइट के अलावा कई ऐसी अंतर्राष्ट्रीय साइट और मोबाइल एप भी हैं, जिनपर काफी समय से प्रतिबंध लगा है। तो आज हम आपको यहां कुछ चुनिंदा वेबसाइट और मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो इस वक्त चीन में ब्लॉक हैं। आइए इन अंतरराष्ट्रीय साइट और मोबाइल एप पर डालते हैं एक नजर...

चीन में गूगल पर प्रतिबंध लगा है। यहां लोग गूगल की जगह Baidu ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीनी सरकार इंटरनेट के लिए काफी सख्त नियम बना रखे हैं, जिनका पालन लोगों को करना पड़ता है।

आज के समय में दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया एप फेसबुक का इस्तेमाल करती है। लेकिन यह एप चीन में ब्लॉक है। चीनी यूजर्स फेसबुक की जगह वी-चेट का उपयोग करते हैं।
- खतरनाक एंड्रॉयड मैलवेयर ने की वापसी, फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को बना रहा है निशाना
- Google लेकर आ रहा है नया फीचर, Shareit जैसे एप डाउनलोड करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
- Work From Home के लिए बेस्ट हैं ये खास प्रीपेड प्लान, मिलेगा रोजाना 2 जीबी डाटा
- देसी वीडियो शेयरिंग एप Moj ने मचाया धमाल, अब तक 10 लाख यूजर्स ने किया डाउनलोड