Tech Tips: फोन–लैपटॉप रीस्टार्ट करना क्यों है जरूरी? 90% लोग नहीं जानते क्या है रिस्क
Device Security Tips:
कई लोग लंबे समय तक फोन और लैपटॉप रीस्टार्ट नहीं करते है। जिससे उनकी डिवाइस स्लो जाती है। जानिए फोन व लैपटॉप रीस्टार्ट न करने के नुकसान और सही तरीका।

आजकल लोग दिनभर बिना बंद किए फाेन और लैपटॉप का इस्तेमाल करते रहते हैं। कई लोग तो डिवाइस को कई दिनों तक बंद नहीं करते हैं। ऐसे में लगातार ऑन डिवाइस पर लोड बढ़ता है और प्रोसेसर पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता। इसकी वजह से डिवाइस स्लो हो जाती है।
जब डिवाइस लंबे समय तक चलती है तो उसकी रैम यानी कि रैंडम एक्सेस मेमोरी में टेम्पररी फाइलें व बैकग्राउंड एप्स जमा हो जाते हैं। जबकि रिस्टार्ट करने पर टंम्पररी फाइलें हट जाती हैं। बैकग्राउंड टास्क बंद हो जाते हैं और रैम भी खाली हो जाती है। जिससे सिस्टम को फ्रेश स्टार्ट मिलता है और डिवाइस पहले से तेज, स्मूथ व बिना रुकावट के चलने लगती है।
ये भी पढ़े : Laptop mistakes: बेड पर लैपटॉप यूज करना पड़ सकता भारी, जानिए 5 खतरनाक गलतियां जो करा देंगी बड़ा खर्चा

रीस्टार्ट न करने से खतरा
फोन और लैपटॉप में आने वाले अपडेट व सिक्योरिटी पैच तब तक पूरी तरह लागू नहीं होते, जब तक डिवाइस रीस्टार्ट न हो। अगर रिस्टार्ट न करें तो वायरस व मैलवेयर अटैक का खतरा बढ़ जाता है। डाटा लीक का रिस्क बढ़ने के साथ ही सिस्टम प्रोटेक्शन पूरी तरह एक्टिव नहीं हो पाता है। नियमित रीस्टार्ट से डिवाइस सुरक्षित रहती है।

फोन रीस्टार्ट करने का सही तरीका
फोन रीस्टार्ट करने के लिए पावर बटन को दो से तीन सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद स्क्रीन पर रिस्टार्ट या रीबूट पर क्लिक करें। अगर ये ऑप्सन नहीं दिखता है तो पावर ऑफ बटन ऑफ कर दें। फिर कुछ सेकंड के बाद ऑन करें। हफ्ते में कम से कम एक बार फोन को रिस्टार्ट जरूर करें।
ये भी पढ़े: Laptop Tips: अगर नहीं किए ये जरूरी काम तो लैपटॉप या पीसी में आ सकता है वायरस, तुरंत सेटिंग में करें ये बदलाव
- Sanchar Saathi App: एक दिन में 10 गुना बढ़े डाउनलोड, विवाद के बीच जनता से मिला बड़ा रिस्पॉन्स
- Sanchar Saathi App: निगरानी की आशंकाओं पर संसद में सवाल; सिंधिया ने दिया जवाब- संचार साथी एप से जासूसी नहीं
- Amar Ujala WhatsApp Channel: देश-दुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए अमर उजाला के चैनल से जुड़ें
- NASA: चांद पर भेजें अपना नाम! नासा दे रही शानदार मौका, ऐसे करें घर बैठे रजिस्ट्रेशन