पेटीएम मॉल Pre-GST सेल शुरू, 20,000 रुपये तक का कैशबैक

अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर जीएसटी सेल से पहले पेटीएम मॉल पर प्री-जीएसटी सेल आज से शुरू हो गई है। यह सेल 13 जून से 15 जून तक चलेगी। इस सेल में टीवी, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं कम से कम 1,000 रुपये की खरीदारी करने पर आईफोन 7 जीतने का शानदार मौका भी है। अगली स्लाइड में जानें किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिल रही है ?

सबसे पहले मोबाइल फोन की बात करें एप्पल, वीवो और ओप्पो के स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।

वहीं यूरेका, लाइफ, और इंटेक्स के मोबाइल फोन पर 15 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है।