माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया सबसे ताकतवर कंसोल XBox One X, जानें 5 खासियत

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी गेमिंग कंसोल रेंज में एक नया लॉन्च किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस कंसोल की तकनीकी क्षमता बाजार में मौजूद अन्य कंसोल से कहीं ज्यादा है। कंपनी इस कंसोल को 7 नवंबर 2017 को रिलीज कर सकती है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि 499 अमरीकी डॉलर वाले इस गेमिंग कंसोल को आपको क्यों खरीदना चाहिए तो आप ये 5 कारण जान लीजिए।

1 - 4K अल्ट्रा एचडी गेमिंग
हाई डेफिनेशन गेमिंग की बात करें तो वीडियो क्वालिटी एक अहम भूमिका निभाती है। 4K तकनीक को बाजार में उपलब्ध सबसे उन्नत तकनीक माना जा रहा है। ऐसे में 4K अल्ट्रा एचडी स्तर की वीडियो के साथ गेमिंग का मजा बढ़ जाता है। इसके साथ इस कंसोल पर आप अल्ट्रा एचडी ब्लू रे डिस्क का प्रयोग भी कर सकते हैं।

2 - सिर्फ 499 डॉलर में
माइक्रोसॉफ्ट इस गेमिंग कंसोल को सिर्फ 499 डॉलर की कीमत पर 7 नवंबर को लॉन्च कर रहा है। ब्रिटेन में यही कंसोल 449 पाउंड में मिलेगा।