सावधान: पार्ट टाइम जॉब वाले इस मैसेज से रहें दूर, नहीं तो गंवा बैठेंगे जमापूंजी

पिछले कुछ महीनों में पार्ट टाइम जॉब को लेकर कई लोगों को चूना लगाया जा चुका है। हर दिन इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। साइबर एक्सपर्ट लोगों को हर दिन चेतावनी भी दे रहे हैं लेकिन ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में लोग अपनी जमापूंजी भी गंवा दे रहे हैं। अब पार्ट टाइम जॉब के महाजाल में पुणे का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर फंसा है। साइबर ठगों ने इंजीनियर को 16 लाख रुपये का चूना लगाया है।

पिछले कुछ महीनों से लोगों के पास पार्ट टाइम जॉब को लेकर टेक्स्ट मैसेज आ रहे हैं। इन मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सिर्फ यूट्यूब वीडियो लाइक करके आप पैसे कमा सकते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये ठग लोगों के अकाउंट में कुछ पैसे भी भेज दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को यकीन हो जा रहा है कि वास्तव में पैसे मिलेंगे।

एक बार भरोसा जीतने के बाद ये ठग लगों को अपने झांसे में लेकर टेलीग्राम चैनल का लिंक देते हैं और बैंक अकाउंट डीटेल भरने के लिए कहते हैं। इसके बाद पूरा गेम शुरू होता है। लोगों को उनके फर्जी अकाउंट की डीटेल दिखाई जाती है जिसमें पैसे दिखते हैं लेकिन वास्तव में उनके अकाउंट खाली किए जा रहे होते हैं।
- टेक लॉन्च: हिंदी में लॉन्च हुआ Pokémon GO, 1TB SSD के साथ आया यह लैपटॉप
- जरूरी खबर: इस लैपटॉप को अब मिलेगा 10 साल तक अपडेट, गूगल ने किया बड़ा एलान
- Fact Check: चुनाव में वोट नहीं डालने पर खाते से कटेंगे 350 रुपये, जानें सरकार ने क्या कहा?
- iPhone 15 Series: एपल ने एंड्रॉयड से चुराए ये चार फीचर्स, एक तो आठ साल पहले ही आ गया था