जरूरी खबर: इस लैपटॉप को अब मिलेगा 10 साल तक अपडेट, गूगल ने किया बड़ा एलान
गूगल ने Chromebook के लिए नए फीचर भी जारी किए हैं जिसके बाद क्रोमबुक लैपटॉप की बैटरी लाइफ बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा लंबी बैटरी लाइफ के लिए अडैप्टिव चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

विस्तार
यदि आप भी Google के क्रोमबुक का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खबर है। गूगल ने Chromebook को लेकर बड़ा एलान किया है। गूगल ने कहा है कि Chromebook को अब 10 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। गूगल ने Chromebook के लिए नए फीचर भी जारी किए हैं जिसके बाद क्रोमबुक लैपटॉप की बैटरी लाइफ बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा लंबी बैटरी लाइफ के लिए अडैप्टिव चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि 2021 या उसके बाद लॉन्च हुए क्रोमबुक को अब 10 साल तक ऑटोमैटिक अपडेट मिलेगा। इसकी शुरुआत 2014 से होगी। इससे पहले गूगल क्रोमबुक को 8 साल तक ChromeOS का अपडेट देता था।
गूगल ने Chromebook के लिए क्विकर रिपेयर प्रोग्राम भी रिलीज किया है। फिलहाल क्रोमबुक की रिपेयरिंग पार्टनर रिपेयर प्रोग्राम या उन स्टोर पर होती है जिन्हें क्रोमबुक रिपेयरिंग का सर्टिफिकेट मिला होता है। Google जल्द ही एक नया रिपेयर प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है जिसके तहत तमाम शहरों में रिपेयरिंग स्टोर खोले जाएंगे।
ई वेस्ट को कम करने के लिए भी गूगल ने एक प्रोग्राम पेश किया है। इसके तहत खराब हुए क्रोमबुक को रिसाइकल किया जा सकेगा। यूजर्स कुछ री-सेलर या रीफर्बिस्ड सेलर को अपने क्रोमबुक दे सकेंगे।
- Fact Check: चुनाव में वोट नहीं डालने पर खाते से कटेंगे 350 रुपये, जानें सरकार ने क्या कहा?
- iPhone 15 Series: एपल ने एंड्रॉयड से चुराए ये चार फीचर्स, एक तो आठ साल पहले ही आ गया था
- Loan Apps: लोन एप्स भारत में होंगे पूरी तरह से बैन, सरकार ने गूगल और एपल को दिया आदेश
- झटका: Apple वॉच की बैटरी चेंज कराना होगा महंगा, अब खर्च करने होंगे 16 सौ रुपये एक्स्ट्रा