Oppo F11 Pro का एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानिये कीमत

Bani Kalra
बनी कालरा, अमर उजालाBani Kalra
Sat, 27 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition launched in india
Oppo F11 Pro

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo F11 Pro का एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने मार्वल स्टूडियोज की साझेदारी में इस फोन को पेश किया है। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इसमें...

    Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition
    Oppo F11 Pro Marvels Avengers Limited Edition

    Oppo ने F11 Pro के इस स्पेशल एडिशन को नई फिल्म Avengers: Endgame के सेलिब्रेशन के रूप में लांच किया है, अब चूंकि यह स्पेशल एडिशन है तो Oppo ने F11 Pro के लुक्स को काफी खास बनाया है, इसके लिए इसके बैक में हेक्सागोनल पैटर्न में ब्लू कलर दिया गया है साथ ही रेड कलर में एवेंजर्स का लोगो भी लगाया है। F11 Pro एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन के साथ Oppo फोन के साथ एक कलेक्शन सर्टिफिकेट, एक थर्मो-प्रिंटेड एवेंजर्स लोगो और एक कैप्टन अमेरिका इंस्पायर्ड ब्लैक केस दे रही है।

    Oppo F11 Pro Avengers Endgame Edition
    Oppo F11 Pro Avengers Endgame Edition

    Oppo F11 Pro एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन सिर्फ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ही मिलेगा। बात कीमत की करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 27,990 रुपये रखी है। 1 मई से इस फोन की बिक्री अमेज़न इंडिया पर शुरू हो जाएगी।

    आपको बता दें कि पिछले महीने (मार्च) में कंपनी ने रेगुलर F11Pro को लांच किया था जिसकी कीमत 24,990 रखी थी। जबकि F11 की कीमत 19,990 रुपये थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें