आप भी Reliance Jio नंबर को एटीएम से करा सकेंगे रिचार्ज, जानें पूरा तरीका

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Relaince Jio) ने अपने यूजर्स के लिए एक खास सेवा की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत अब जियो यूजर्स अपना नंबर एसबीआई, एक्सिस, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, सिटी, डीसीबी, एयूएफ और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक्स के एटीएम से रिचार्ज करा सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस सेवा को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, जिसमें रिचार्ज के प्रोसेस की पूरी जानकारी दी गई है। तो आइए इस प्रोसेस पर डालते हैं एक नजर...

एटीएम से ऐसे करें रिचार्ज
जियो का नंबर रिचार्ज कराने के लिए आपको अपने नजदीकी एटीएम बूथ पर जाना होगा। यहां अपना बैंक का कार्ड एटीएम मशीन में डालें। अब आपको रिचार्ज का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा। इतना करने के बाद अपना जियो नंबर एंटर करें और एटीएम पिन डालें। अब रिचार्ज अमाउंट डालकर कंफर्म बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिचार्ज हो जाएगा और आपके बैंक अकाउंट से रिचार्ज की राशि कट जाएगी।

जियो का 11 रुपये वाला वाउचर
जियो के यूजर्स को इस वाउचर में 800 एमबी डाटा और 75 नॉन-जियो एफयूपी मिनट मिलेंगे।
- Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान यूजर्स मुफ्त में देख सकेंगे सोनी, जी टीवी और कलर्स के ये चैनल
- Vodafone का शानदार प्लान, सिर्फ 95 रुपये में मिलेगी एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी
- कोरोना: आईआईटी बॉम्बे ने बनाई 'कोरोंटीन एप', भागने वालों को पकड़ेगा
- प्रियंका गांधी ने टेलीकॉम कंपनियों से की अपील, एक महीने तक Free करें सभी तरह की कॉलिंग