एपल टीवी 4K लॉन्च: अब सिरी एआई से बोलकर खोजें फिल्में, रिमोट खोने पर मिलेगी लोकेशन, मिलेगा थिएटर जैसा साउंड
एपल ने नया Apple TV 4K पेश किया है, जिसमें अगली पीढ़ी की Siri AI, तेज A19 चिप और बिना हाथ लगाए वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। इसे चार HomePod स्पीकर के साथ जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव भी लिया जा सकेगा। नए रिमोट में खोने पर उसे ढूंढने का फीचर है। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और भारत में Siri AI की उपलब्धता से जुड़ी अहम बातें।

एपल ने वेलकम होम 2026 कलेक्शन में नया Apple TV 4K पेश किया है। इसमें नया Siri AI असिस्टेंट, A19 चिप और वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलेती है। इतना ही नहीं, इसमें चार HomePod mini 2 या दूसरी पीढ़ी के HomePod स्पीकर के साथ जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव लिया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के साथ ही नए डिवाइस के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और जबकि बिक्री 13 नवंबर, 2026 से शुरू होगी।

Siri AI से आसान होगा फिल्में खोजना
नए Apple TV 4K में Siri AI असिस्टेंट को खास तौर पर यूजर की मदद करने के लिए लाया गया है। इसे यूजर्स वॉइस कमांड देकर फिल्मों और शो के बारे में सवाल पूछ सकते हैं, अवॉर्ड जीतने वाले शो खोज सकते हैं और किसी सीरीज की शूटिंग लोकेशन जैसी जानकारी भी ले सकते हैं। एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट करने वाले आईफोन के साथ यह यूजर की निजी जानकारी के संदर्भ को समझकर ऐसे शो खोजने में भी मदद कर सकता है।

A19 चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस
नए मॉडल में A19 चिप दी गई है। एपल के मुताबिक, इसकी CPU परफॉर्मेंस पिछली पीढ़ी के मुकाबले 50% तक तेज और GPU परफॉर्मेंस दो गुना तक बेहतर है। इसमें AV1 डिकोडर भी है, जो कम बैंडविड्थ में बेहतर स्ट्रीमिंग देने में मदद करता है। डिवाइस में तीन दूर से आवाज पकड़ने वाले माइक्रोफोन हैं। इससे टीवी पर कंटेंट चलते समय भी यूजर 'हे सिरी' या 'सिरी' बोलकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
- एपल होम कलेक्शन लॉन्च: चेहरा पहचानेंगे कैमरे, पास आते ही खुलेगा दरवाजा, आईफोन से कंट्रोल होगा घर का हर कोना
- एपल ने लॉन्च किए नए स्मार्ट होम डिवाइस: होमव्यू, नई 4के टीवी और होमपॉड मिनी... जानिए किसमें क्या है खास
- आईकू फैंस का इंतजार खत्म: 185Hz डिस्प्ले और Q3 गेमिंग चिप के साथ आ रहा निओ 12, भारत में लॉन्च पर बड़ा अपडेट
- Vivo V80 और X Fold6 की सेल भारत में शुरू: 200MP कैमरा और दमदार बैटरी वाले फोन पर बंपर छूट, जानें कीमत