एपल ने लॉन्च किए नए स्मार्ट होम डिवाइस: होमव्यू, नई 4के टीवी और होमपॉड मिनी... जानिए किसमें क्या है खास
एपल ने अपने Welcome Home Event 2026 में स्मार्ट होम डिवाइस पर फोकस करते हुए नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, अपडेटेड Apple TV 4K और HomePod mini 2 शामिल हैं। नए डिवाइस के जरिए कंपनी घर के स्मार्ट गैजेट्स को कंट्रोल करने, टीवी पर बेहतर अनुभव देने और Siri की AI क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। जानें इन प्रोडक्ट्स के डिजाइन, फीचर्स और खासियतों के बारे में।

विस्तार
एपल ने अपने वेलकम होम इवेंट (Welcome Home Event 2026) में स्मार्ट होम कैटेगरी के तहत नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इस इवेंट में कंपनी ने HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, नई Apple TV 4K और HomePod mini से पर्दा उठाया है। इन प्रोडक्ट्स के जरिए एपल अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। आइए जानते हैं एपल के नए डिवाइसेस की क्या खूबियां है और ये आपका काम कैसे आसान कर सकती हैं।

Apple HomePod mini: एक स्क्रीन से कंट्रोल होंगे सभी स्मार्ट होम डिवाइस
HomePod mini एपल के स्मार्ट होम सेगमेंट का अहम प्रोडक्ट है। कंपनी ने पहली बार इस तरह का कोई प्रोडक्ट पेश किया है। इसे घर में मौजूद कनेक्टेड डिवाइस को एक जगह से कंट्रोल करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसके दो वर्जन पेश किए हैं, जिसमें एक दीवार पर लगाने के लिए और दूसरा टेबल या काउंटर पर रखने के लिए है।
इस डिवाइस के जरिए यूजर्स स्मार्ट लाइट, फैन, स्पीकर और दूसरे कनेक्टेड गैजेट्स को कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा, घर के अलग-अलग सदस्यों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से पर्सनलाइज्ड अनुभव भी मिलेगा।

Apple TV 4K: नई सीरी और बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश
इवेंट में एपल ने नया Apple TV 4K टीवी भी पेश किया है। इस टीवी का डिजाइन पहले जैसा है, लेकिन प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर से जुड़े अपग्रेड पर फोकस किया गया है। इससे पहले कंपनी ने 2022 में Apple TV 4K मॉडल पेश किया था।
नया मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट्स में एपल A19 और A19 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रोसेसर की मदद से टीवी में Siri AI और एपल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स को जोड़ा गया है। AI फीचर्स के जरिए टीवी पर कंटेंट खोजना, वॉयस कमांड देना और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करना अब यूजर्स के लिए आसान होगा।
- Vivo V80 और X Fold6 की सेल भारत में शुरू: 200MP कैमरा और दमदार बैटरी वाले फोन पर बंपर छूट, जानें कीमत
- एपल फेस्टिव ऑफर 2026: आईफोन, मैकबुक और एयरपॉड्स पर मिल रहा तगड़ा कैशबैक, जानें डील्स की पूरी लिस्ट
- गूगल फिटबिट एज लॉन्च: एमोलेड डिस्प्ले, ईसीजी और 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
- सीएमएफ स्पीकर एस और एम लॉन्च: दूध के पैकेट जैसा डिजाइन, 18 घंटे की बैटरी और ब्लूटूथ 6 से लैस; जानें कीमत