Tech Tips: सर्विस सेंटर पर फोन देने से पहले खुद ये पांच बातें ना भूलें, नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Oct 2023 03:49 PM IST
Must check these 5 things before Before Giving Mobile To Service Center
Mobile Repair - फोटो : finsmes.com

    फोन खराब होने पर उसे रिपेयरिंग के लिए देने सर्विस सेंटर पर कौन नहीं जाता है, लेकिन समझदार वही है जो समझदारी के साथ सर्विस सेंटर पर अपने फोन को लेकर जाता है। सर्विस सेंटर पर हम मोबाइल देते समय कुछ गलतियां करते हैं जो हमें नहीं करनी चाहिए। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको यही बताएंगे कि सर्विस सेंटर पर मोबाइल को देने से पहले किन-किन बातों को ख्याल रखना चाहिए।

    to do
    to do - फोटो : iStock

    लिस्ट बनाकर ले जाएं

    कई बार फोन में कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं, लेकिन सर्विस सेंटर पर जाने के बाद हम उन्हें भूल जाते हैं, इसलिए घर से ही लिस्ट बनाकर सर्विस सेंटर्स पर ले जाएं ताकि को जरूर बात छूट ना जाए।

    invoice graphic
    invoice graphic - फोटो : iStock

    पक्का बिल लें

    सर्विस सेंटर वाले कई बार सॉफ्टवेयर अपडेट कर देते हैं और आपसे पार्ट्स बदलने का पैसा ले लेते हैं। ऐसे में उनसे पार्ट्स बदलने का पक्का बिल मांगें और साथ ही खराबी का कारण पूछें।

    और पढ़ें...