जरूरी बात: आपका फोन असली है या चोरी किया हुआ, पांच सेकेंड में ऐसे पता करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Oct 2023 03:27 PM IST
सार

ऐसे में आपके पास भी नकली फोन हो सकता है। वैसे आप बहुत ही आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको इसका तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
Your Phone Is Original Or Fake here how to check in hindi
fake or real phone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आप जो स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं हो सकता है कि वह चोरी का हो। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से ई-कॉमर्स कंपनियां ऑफर के नाम लोगों को चूना लगा रही हैं। ऐसे में आपके पास भी नकली फोन हो सकता है। वैसे आप बहुत ही आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको इसका तरीका बताएंगे।

    पहला तरीका

    • डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन की साइट पर जाकर आप इसकी जानकारी हासिल कर सकते है।
    • पहला तरीका यह है कि आप https://ceir.gov.in/Device/CeirImeiVerification.jsp पर जाकर मोबाइल नंबर, ओटीपी के साथ लॉगिन करें।
    • इसके बाद अपने फोन का आईएमईआई नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
    • यदि आपके फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक आता है तो इसका मतलब यह है कि आपका फोन चोरी का है।

    दूसरा तरीका

    • दूसरा तरीका मैसेज वाला है।
    • आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 डिजिट वाला आईएमईआई नंबर लिखकर कर 14422 पर सेंड कर दें।
    • यदि आपको अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर नहीं पता है, तो आप *#06# डायल करें।
    • यदि फोन में दो नंबर है तो दो आईएमईआई नंबर आएंगे।
    • किसी भी एक नंबर से आप फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    तीसरा तरीका

    • मैसेज के अलावा आप KYM - Know Your Mobile एप का इस्तेमाल कर फोन की जांच कर सकते हैं।
    • इस एप से आपके फोन की पूरी जानकारी निकल आएगी।
    • यदि इस जानकारी में आपके फोन का आईएमईआई नंबर नहीं दिखाता है और ब्लॉक लिखकर आ रहा है तो समझ जाएं की आपका फोन नकली है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें