Moto G6 vs शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो: कीमत से लेकर फीचर्स तक कौन है विनर

लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने भारत में जी सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों स्मार्टफोन की कीमतें 15,000 रुपये से कम हैं। इनमें से मोटो जी6 में जहां डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं मोटो जी6 में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा है। मोटो जी6 की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से होगी। तो आइए जानते हैं कीमत से लेकर फीचर्स और कैमरे के मामले में कौन-सा फोन विनर है?

मोटो जी6
इस फोन के फीचर्स की बात करें इसमें डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा और फोन मेंं एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है और यह फोन 3जीबी/4 जीबी रैम और 32जीबी/64 जीबी के स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी मेटल की है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमेें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कैमरे में गूगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा और बैकग्राउंड ब्लर करने के लिए बोकह इफेक्ट दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में टर्बो चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे के बैकअप का है। फोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज 15,999 रुपये है। अगली स्लाइड में जानें रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स के बारे में।