Mobile Phone Tips: मोबाइल फोन हो जाए गुम या चोरी तो सबसे पहले करें ये काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान
विज्ञापन

आज के समय में मोबाइल फोन ने हमारे जीवन में एक अहम जगह ले ली है। आज हर किसी को स्मार्टफोन की जरूरत है, चाहे वो स्कूल जाने वाला बच्चा हो या ऑफिस जाने वाला कोई व्यक्ति, सभी को अपना काम पूरा करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। साथ ही इस एक डिवाइस ने कई चीजों को कैरी किया हुआ है। मोबाइल में निजी डाटा से लेकर बैंकिंग डिटेल्स तक लोग सिक्योर करके रखते हैं। ऐसे में अगर आपका मोबाइल खो या चोरी हो जाए, तो आपको बहुत सारा नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको कुछ जरूरी काम कर लेने चाहिए। हालांकि, आपका मोबाइल वापस मिलना तो मुश्किल है, लेकिन समय रहते ये काम कर लेने से आपको नुकसान कम हो सकता है। हर किसी के फोन में बैंक डिटेल्स सेव रहती है इस स्थिति में ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे। आइए जानते हैं...

सिम कार्ड ब्लॉक करें
- फोन खोने पर आपको सबसे पहले अपना सिम कार्ड ब्लॉक करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपके मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करके आप सिम कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं।

- आपका नंबर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत कई तरह की चीजों से जुड़ा होता है। यही वजह है कि समय रहते सिम कार्ड को ब्लॉक नहीं किया गया तो आपका खाता खाली होने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन