Jio vs Airtel vs VI: 84 दिनों के सबसे सस्ते रिचार्ज के लिए रिलायंस जियो, वीआई और एयरटेल में किसका प्लान है बेस्ट? यहां जानिए

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Sun, 30 Jan 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
Jio vs Airtel vs Vi: Which Company Plan Is Best and Cheapest for 84 Days
जियो बनाम एयरटेल बनाम वीआई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

    देश में इस वक्त सबसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल हैं। सबसे अधिक लोग इन्हीं नेटवर्क्स का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों बढ़ते डिजिटलाइजेशन के चलते हर किसी को एक बेस्ट और सस्ते रिचार्ज प्लान की जरूरत होती है। सभी कंपनियों के पास तमाम तरह के प्रीपेड प्लान हैं, जिनमें ग्राहकों को डाटा के साथ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में अगर आप भी एक सस्ते और बेहतर प्लान की तलाश कर रहे हैं, लेकिन इतने सारे ऑप्शन में इसका चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें से आप बेहद आसानी से अपनी सुविधा के अनुसार प्लान का चुनाव कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सा प्लान है सबसे बेस्ट -

    जियो बनाम एयरटेल बनाम वीआई (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    जियो बनाम एयरटेल बनाम वीआई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    जियो का 365 रुपये का प्रीपेड प्लान

    • ये रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। इसमें आपको कुल 6 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 1000 मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है। खास बात ये है कि इस डेटा को इस्तेमाल करने की कोई डेली लिमिट नहीं है। प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, और जियो क्लाउड की मेंबरशिप भी मिलती है।
    जियो बनाम एयरटेल बनाम वीआई (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    जियो बनाम एयरटेल बनाम वीआई (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

    वोडाफोन-आइडिया 459 रुपये का प्रीपेड प्लान

    • वोडाफोन-आइडिया का प्लान भी कुल 6 जीबी डाटा के साथ आता है। इसे भी वैलिडिटी के दौरान किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 एसएमएस के साथ वीआई मूवीज & टीवी बेसिक की मुफ्त मेंबरशिप दी जाती है।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें