100 रुपए से कम के पांच ऐप बड़े काम के

एंड्रॉयड पर फ्री ऐप तो हजारों मिलते हैं, लेकिन जब आप किसी प्रोडक्ट के लिए पैसे खर्च करते हैं तो कंपनी उसे बढिया से बढिया बनाना चाहती है। जो ग्राहक पैसे देते हैं उनके लिए वो बढिया प्रोडक्ट ही बनाना चाहती हैं। एंड्रॉयड पर फ्री ऐप की जगह अगर आप ऐप खरीदना चाहें तो खयाल बुरा नहीं है। आइए ऐसे सस्ते ऐप आपको बताते हैं जो आपको 100 रुपए से भी काफी कम में डाउनलोड कर सकते हैं। मजेदार बात ये है कि ये ऐसे ऐप हैं जो आप हर दिन इस्तेमाल करना चाहेंगे।

स्मार्टफोन पर विज्ञापनों से कौन परेशान नहीं रहता है। इसके लिए कई विज्ञापन ब्लॉक करने वाले ऐप हैं पर वो सही काम नहीं करते हैं। टीटोर्रेंट विज्ञापनों को रोक कर आपके मोबाइल इंटरनेट ब्राउजिंग को और तेज बनाता है। करीब एक डॉलर यानि सत्तर रुपए से कुछ कम में ज्यादातर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए ये पहली पसंद होगी। अगर इतने कम पैसे देकर विज्ञापनों से छुटकारा पाया जा सकता है तो कई लोग ये करने को तैयार होंगे। गूगल के नेक्सस स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट कैमरा आपको बहुत पसंद आया था तो इंप्रिंट फिंगर कैमरा आप भी करीब 65 रुपए में डाउनलोड कर सकते हैं।

जब भी तस्वीर लेनी है तो बस फिंगरप्रिंट स्कैनर को छू दीजिए। इससे आप फ्रंट और बैक दोनों कैमरे से फोटो खींच सकते हैं। लेकिन ये सिर्फ एंड्रॉयड मार्शमैलो या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर काम करेगा। स्वाइप कीबोर्ड एंड्राइड के सभी बढिया कीबोर्ड ऐप माना जाता है। हर अक्षर पर अपनी उँगलियों को नचाने से बढिया है कि उन्हें आप एक के बाद एक अक्षर पर, अपनी ऊँगली उठाये बिना, पहुंचाते जाइये। टाइप करते समय कट, कॉपी या पेस्ट करने की जरुरत पडती ही है। उसके लिए इसमें आप शॉर्टकट तैयार कर सकते हैं। अगर आपको थोडी देर के लिए स्क्रीन पर कीबोर्ड के साइज को बडा करना है तो वो भी किया जा सकता है। करीब 65 रुपए में डाउनलोड कर आप टाइपिंग को नए अंदाज में कर सकते हैं।