अब 'कूलपैड नोट 3 प्लस' सिर्फ 8,999 रु. में, फीचर होश उड़ा देंगे

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Fri, 06 May 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
Coolpad Note 3 Plus smartphone launched at Rs 8,999
कम कीमत वाला स्मार्टफोन - फोटो : ndtv & gettyimages

    सबसे पहले तो कूलपैड नोट 3 प्लस ग्राहकों का ये भ्रम तोड़ता है कि ये सस्ती कीमत में मिलने वाला कोई चाइना माल नहीं है। इससे पहले कूलपैड नोट 3 को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। इसकी कीमत भी इतनी है कि आपको ऑर्डर करने में ज्यादा दिमाग नहीं लगाना होगा।

    http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/481497597_572c8e140a9cf.jpg
    http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/481497597_572c8e140a9cf.jpg

    ये एक बेहतरीन गिफ्ट भी हो सकता है। क्योंकि इसकी कीमत महज 8,999 रुपए है और इतनी कीमत में कूलपैड नोट 3 प्लस में आपको 20 से 25 हजार रुपए की कीमत वाले स्मार्टफोन के वाले सारे फीचर मिलते हैं। 3 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मैमोरी (इसे एसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है), 13/5 कैमरा, 1920x1080 पिक्सल्स के रेजोल्यूशन के साथ 5.5 इंच फुल एचडी डिस्पले (इसके लिए 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है) आपको इस स्मार्टफोन ये सब मिल रहा है।

    विज्ञापन
    http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/453029533_572c8e6d7411c.jpg
    http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/453029533_572c8e6d7411c.jpg

    फोन को आगानी 13 मई से ऑनलाइन शॉपिंग साइट एमाजोन पर खरीदा जा सकेगा। पिछले साल कंपनी ने कूलपैड नोट 3 लॉन्च किया था जो इस कीमत के फोन में पहला ऐसा फोन था जिसने फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/481497591_572c8e992aa81.jpg
    http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/481497591_572c8e992aa81.jpg

    कैमरा जबरदस्त है। एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 का। फोन कूल यूआई 6.0 के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। कनेक्टिविलिटी के हिसाब से ये दो सिम वाला लेटेस्ट 4जी फोन है। इसके अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, और यूएसबी ओटीजी को सपोर्ट करता है।

    http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/522873322_572c8ec64093e.jpg
    http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/522873322_572c8ec64093e.jpg

    फोन में इतने जबरदस्त फीचर है तो उनको इस्तेमाल करने के लिए अच्छे बैटरी बैकअप की भी जरूरत पड़ेगी। कूलपैड नोट 3 प्लस आपको पूरे 3000 मेगाहर्ट्ज की बैटरी दे रहा है। हाल ही में कूलपैड नोट 3 पर कंपनी ने 500 रुपए कम किए थे। वो फोन एमाजोन इंडिया पर 8,499 की कीमत पर उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें