Meta Layoffs: मेटा में फिर छंटनी का दौर, 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी, कई मेटावर्स प्रोजेक्ट हुए बंद

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 15 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

दिग्गज टेक कंपनी Meta ने अपने 'रियलिटी लैब्स' डिवीजन से 1000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। कंपनी अब अपना फोकस मेटावर्स से हटाकर AI और वियरेबल्स पर लगा रही है। इस छंटनी के बाद LinkedIn पर पूर्व कर्मचारियों की Open to Work पोस्ट की बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन
meta layoffs reality labs ai wearables shift linkedin flooded with open to work posts
मेटा (सांकेतिक) - फोटो : ANI

    मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta Platforms ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। इस बार छंटनी की गाज कंपनी के 'रियलिटी लैब्स' (Reality Labs) डिविजन पर गिरी है, जो वर्चुअल रियलिटी (VR) और मेटावर्स जैसे भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर काम करता है।

    मेटा
    मेटा - फोटो : अमर उजाला

    जुकरबर्ग का मेटावर्स से हुआ मोहभंग

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा अपनी प्राथमिकताओं को बदल रहा है। मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) कंपनी अब मेटावर्स के बड़े-बड़े दांवों से पीछे हटकर अपना पूरा ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट वियरेबल्स (जैसे स्मार्ट ग्लास) पर लगा रही है। इसी वजह से करीब 1000 से ज्यादा भूमिकाओं को खत्म कर दिया गया है।

    Meta
    Meta - फोटो : Freepik

    तीन गेमिंग स्टूडियो पर लगा ताला

    इस रीस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया में मेटा ने अपने तीन इन-हाउस वर्चुअल रियलिटी (VR) गेमिंग स्टूडियो को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। इनमें Armature, Sanzaru और Twisted Pixel शामिल हैं। ये स्टूडियो Quest प्लेटफॉर्म के लिए बेहतरीन गेम्स और कंटेंट तैयार करते थे। हालांकि, मेटा ने पांच अन्य स्टूडियो को बरकरार रखा है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी VR गेमिंग को पूरी तरह नहीं छोड़ रही, लेकिन अब वह केवल चुनिंदा और मुनाफे वाले प्रोजेक्ट्स पर ही ध्यान देगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें