Tech: इस कंपनी के 25,000 कर्मचारी अब नहीं हैं इंसान, बिजनेस प्लान से लेकर रिसर्च तक का काम कर रहे ये खास एजेंट
AI Workforce In Companies:
दुनिया की दिग्गज कंसल्टिंग कंपनी McKinsey अब पूरी तरह बदल रही है। कंपनी के कुल 60,000 के वर्कफोर्स में से करीब 25,000 कर्मचारी अब इंसान नहीं हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि जल्द ही हर कर्मचारी के साथ ये खास पार्टनर काम करे।

मशहूर ग्लोबल कंसल्टिंग दिग्गज मैकिन्से एंड कंपनी (McKinsey & Company) अब एक ऐसी कंपनी बनती जा रही है जिसकी कल्पना शायद कुछ साल पहले किसी ने नहीं की थी। बिजनेस इनसाइडर की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मैकिन्से अब अपने 40,000 मानवीय कर्मचारियों के साथ-साथ करीब 25,000 AI एजेंट्स का इस्तेमाल कर रही है। यानी कंपनी की कुल वर्कफोर्स के एक-तिहाई से ज्यादा हिस्से में अब इंसान नहीं है।
मैकिन्से के CEO बॉब स्टर्नफेल्स ने खुद इस बदलाव की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महज डेढ़ साल पहले कंपनी के पास सिर्फ कुछ हजार AI एजेंट्स थे, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 25,000 पहुंच चुकी है।

मामूली चैटबॉट नहीं हैं ये एआई एजेंट्स
अगर आप सोच रहे हैं कि ये AI एजेंट्स सिर्फ सवालों के जवाब देने वाले साधारण चैटबॉट हैं, तो आप गलत हैं। ये एजेंट्स जटिल समस्याओं को सुलझाने, बिजनेस प्लान बनाने और बिना किसी मानवीय दखल के बड़े फैसले लेने में सक्षम हैं। कंपनी के रोजमर्रा के कामों जैसे रिसर्च, डेटा एनालिसिस और क्लाइंट्स के लिए टूल्स बनाने में इनका जमकर इस्तेमाल हो रहा है।

कंपनियां बढ़ा रहीं AI एजेंट्स की संख्या
रिपोर्ट के मुताबिक, डेढ़ साल पहले केवल कुछ हजार AI एजेंट्स थे, जबकि आज 25,000 AI एजेंट्स से काम लिया जा रहा है। कंपनी अगले डेढ़ साल में हर कर्मचारी के लिए एक व्यक्तिगत AI पार्टनर रखने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
- Body Scanners: क्या एयरपोर्ट पर लगा बॉडी स्कैनर कपड़ों के अंदर झांक सकता है? जानिए इस मशीन का पूरा सच
- Touchscreen: कारों से बड़ी-बड़ी टचस्क्रीन की होगी छुट्टी, वापस लौटेंगे बटन वाले सिस्टम, जानें क्यों
- Tech Explained: iPhone कैमरा के पास क्या है ये काला डॉट? वर्षों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते, यहां जानें
- मुश्किल में OnePlus के CEO: ताइवान ने पीट लाउ के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, क्या अब जाएंगे जेल?