काम की बात: लैपटॉप बार-बार हैंग और स्क्रीन 'ब्लैक' होने से हैं परेशान? इन उपायों से समस्या को करें ठीक

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 03 Oct 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Laptop hang issue and black screen problem fixing tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    कुछ साल पहले तक जब लैपटॉप बहुत ही कम मात्रा में उपलब्ध थे, तब लोग दफ्तरों में जाकर ही डेस्कटॉप कंप्यूटर पर काम करते थे, लेकिन आज डेस्कटॉप के बजाय लैपटॉप को अधिक तरजीह दी जा रही है। इसके फायदे भी हैं। आप कहीं भी इसे आराम से लेकर जा सकते हैं। खासकर कोरोना महामारी में लैपटॉप के फायदे अधिक देखने को मिले। दरअसल, महामारी की वजह से काफी समय से लोग वर्क फ्रॉम होम यानी अपने घर में ही बैठकर ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में बहुत सारे लोगों को लैपटॉप से संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। कभी लैपटॉप हैंग हो जाता है तो कभी स्क्रीन 'ब्लैक'। ये आम समस्याएं हैं, लेकिन इनकी वजह से काम बहुत प्रभावित होता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप बार-बार लैपटॉप हैंग और स्क्रीन 'ब्लैक' होने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    लैपटॉप बार-बार हैंग होने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले तो आप कीबोर्ड पर Ctrl + Alt + Delete बटन को एक साथ क्लिक करें। इसके बाद आपको विंडोज टास्क मैनेजर विंडो पॉप अप दिखाई देगा। आप इसमें देख सकते हैं कि लैपटॉप का कौन सा प्रोग्राम सबसे अधिक CPU और RAM कंज्यूम कर रहा है। अगर आपको लगता है कि उसमें कोई ऐसा प्रोग्राम है, जो आपके काम की नहीं है और वह बहुत सारा स्पेस कंज्यूम कर रहा है तो उसे तुरंत बंद करना ही बेहतर होगा। इस तरह आपका लैपटॉप सही से काम करने लगेगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर प्रोग्राम को बंद करने के बाद भी लैपटॉप हैंग होने की समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो एक बार लैपटॉप को रीस्टार्ट करके देख लें। रीस्टार्ट करने के लिए लैपटॉप के पॉवर बटन को कुछ देर तक दबा कर रख्नें। उम्मीद है कि इससे आपका लैपटॉप पहले की तरह काम करने लगेगा। लेकिन इसके बाद भी अगर आपकी समस्या ठीक नहीं हो रही है तो बेहतर होगा कि आप लैपटॉप को सर्विस सेंटर ले जाएं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें