काम की बात: गूगल ड्राइव के इन शानदार फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे आप, कर सकते हैं बहुत सारे काम

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Thu, 30 Sep 2021 02:27 PM IST
Google Drive features that make your life easier
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    गूगल एक विश्व प्रसिद्ध सर्च इंजन है, जिसका इस्तेमाल आज दुनियाभर के लोग कर रहे हैं। यहां इंटरनेट से संबंधित सभी सुविधाएं लोगों को मिलती हैं। गूगल ड्राइव भी गूगल का एक शानदार ऑनलाइन फाइल स्टोरेज सर्विस है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल ड्राइव के भी कई शानदार फीचर्स हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आमतौर पर गूगल ड्राइव को लोग इस वजह से जानते हैं कि इसमें फोटो से लेकर वीडियो और आपके जरूरी दस्तावेज सेव हो जाते हैं। गूगल डिस्क गूगल ड्राइव का एक फीचर है, जिसके माध्यम से जीमेल या अन्य ईमेल क्लाइंट पर आप आसानी से फाइलें भेज सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि अगर आपकी कोई फाइल गूगल ड्राइव पर सेव है, तो उस पर राइट-क्लिक करके शेयर बटन पर क्लिक करें और लिंक को कॉपी करके ईमेल ड्राफ्ट में पेस्ट कर दें और उसे आसानी से भेज दें।आइए जानते हैं गूगल ड्राइव के कुछ और फीचर्स के बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    वॉइस टाइपिंग

    यह गूगल ड्राइव का एक हाईटेक फीचर है। जो यूजर टाइपिंग नहीं करना चाहते या फिर जिनकी टाइपिंग स्पीड स्लो है, उनके लिए ये फीचर बड़े ही काम का है। इस फीचर के जरिये यूजर आसानी से वॉइस टाइपिंग कर सकते हैं, यानी आप जो बोलेंगे, वो डॉक्यूमेंट पर टाइप हो जाएगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    गूगल ड्राइव यूजर्स पीडीएफ, ऑफिस फाइल्स और इमेज को ऑफलाइन भी एक्सेस कर सकते हैं, यानी बिना इंटरनेट के भी गूगल की सभी फाइल्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि फाइल को ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए पहले यूजर्स को उस फाइल को मार्क करना पड़ेगा।