जानें आपके बजट में आने वाले 10 स्मार्टफोन्स की खासियतें

हाल ही में लॉंच हुए Zenfone 3 ZE552KL स्मार्टफोन सभी सुविधाओं से लैस है जिसमें 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ-साथ 1080X1920 पिक्सल का कैमरा और ऑक्टा कोर 4 जीवी रैम मौजूद है। 64GB की मैंमोरी क्षमता वाले इस फोन की खासियत इसका क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 16MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा 3000mAh बैटरी सैल ये फोन अपनी श्रेणी बेहतर फोन है।

स्मार्टफोन की श्रेणी में सैमसंग ने अपना गैलेक्सी ए 7 2016 बाजार में उतारा है सैमसंग का यह हैंडसेट स्मार्टफोन की श्रेणी में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में से एक है। 5.5 इंच की फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोल्ड डिसप्ले, एक ऑक्टा कोर Exynos प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, के साथ-साथ 16GB, मैंमोरी 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5MP फ्रंट फेसिंग कैमरा, और एक 3,300mAh बैटरी इस सैमसंग ए 7 2016 खास सुविधाएं हैं।

लिको (Leeco) ने भारतीय बाजार में लिको ली मैक्स 2 उतारा है। नई नवेली कंपनी का लिको ली मैक्स 2 अब स्मार्टफोन की श्रेणी में तीसरे पायदान पर जमा हुआ है। हालांकि इस हैंडसेट कई खुबियां हैं। लिको ली मैक्स में 5.7 इंच QHD डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट बैटरी, 21MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा, 3,100mAh बैटरी है।